जनता किचन में रविवार को औचक निरीक्षण किया-जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना
नीलम ब्यूरो/रिपोर्ट राघवेंद्र सिंह
हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली
महराजगंज रायबरेली। कोरोना वैश्विक महामारी के मद्देनजर महराजगंज कस्बे के जसवंतरी देवी मन्दिर प्रागण में नगर पंचायत द्वारा गरीब, असहाय जनता के लिए चलाए जा रहे जनता किचन में रविवार को जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कार्यरत रसोइयों सहित संख्या व भोजन में प्रयोग होने वाले सामान की गुणवत्ता को भी परखा और जनता किचन में प्रत्येक दिन गरीब असहाय लोगों को क्या क्या भोजन परोसा जा रहा है उसका भी जायजा लिया। जनता किचन की व्यवस्थाओं से पूरी तरह संतुष्ट दिखी। आवश्यक जरूरी दिशा निर्देशों से भी अवगत कराते हुए बताया कि सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा जाए किसी भी गरीब असहाय लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी ,विनय कुमार सिंह ,तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह सहित नगर पंचायत के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ