कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने पर क्षेत्र को सील




अमेठी
जिले के मुसाफिर खाना छेत्र में कोविड़ 19 कोरोना पॉजीटिव मिले  पिता पुत्र निवासी भीखीपुर को स्थानीय प्रशासन ने 108 से  एल वन हॉस्पिटल कुंडवार भेजा । अमेठी में कुल मरीजों की संख्या सोलह हुई।स्थानीय प्रशासन संक्रमण के बचाव के लिए हुआ सतर्क एक किमी की परिधि में जिलाधिकारी  अरुण कुमार ने आस्थायी रूप से दिया शील करने का निर्देश।मुम्बई से लौटे थे  संक्रमित पिता पुत्र।

जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने ग्राम भनियापुर विकासखंड शाहगढ़ तहसील गौरीगंज में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर ग्राम भनियापुर सहित सम्पूर्ण क्षेत्र को  कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए कोविड-19 के  प्रभाव को रोकने हेतु  (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) अस्थाई रूप से सील करते हुए मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है।
जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने ग्राम भीखीपुर विकासखंड मुसाफिरखाना तहसील मुसाफिरखाना में दो कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर ग्राम भीखीपुर सहित 1 किमी क्षेत्र को  कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए कोविड-19 के  प्रभाव को रोकने हेतु  (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) अस्थाई रूप से सील करते हुए मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है।

तहसील अमेठी के साईं धाम होटल में 10 मई 2020 को एक कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने पर उक्त सहित 1 किलोमीटर क्षेत्र को एक सप्ताह के लिए पूर्व में 10 मई 2020 को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए अस्थाई रूप से सील करने के निर्देश जारी किए गए थे। पूर्व में घोषित कंटोनमेंट जोन में डोर टू डोर सर्वे करने के उपरांत कोई सिम्प्टोमैटिक केस न मिलने तथा गृह विभाग के शासनादेश के अनुपालन में अग्रिम आदेशो तक कंटेनमेंट जोन को घटाते हुए अब 400 मी क्षेत्र तक घोषित किया जाता है। अन्य आदेश व निर्देश पूर्ववत रहेंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ