मकान पर दबंग जबरन कर रहे कब्जा,पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत।

मकान पर दबंग जबरन कर रहे कब्जा,पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत।



दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र प्रयागराज


रिपोर्टर महमूद अहमद

 फूलपुर ।कोतवाली क्षेत्र के भोगवारा गाँव के एक दलित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उसकी बैनामे की भूमि पर बने माकान और बाउंड्रीवाल पर जबरन कुछ लोग कब्जा कर रहे है लेकिन स्थानीय पुलिस मामले में मूक दर्शक बनी हुई है।फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भोगवारा गांव निवासी विजय बहादुर का आरोप है कि उसने अपने पत्नी के नाम एक भूमि खरीद कर उस पर मकान बनवाया एवं सामने बाउंड्रीवाल किया किन्तु उसके भूमि से लगे हुए गांव के ही राजेश कुमार,राकेश कुमार,रेखा देवी ,मोंटी कुमार आदि लोग जबरन कब्जा करने की कोशिश किये तो सिविल कोर्ट ने स्थास्थित कायम रखने का आदेश दिया इसके बावजूद भी लॉक डाउन के चलते उपरोक्त लोग दबंगई के बल पर उक्त मकानके बाउंड्रीवाल को तोड़कर उस पर कब्जा कर रहे है भुक्त भोगी ने कोतवाली में तहरीर दिया पुलिस के मना करने के बाद भी उपरोक्त लोग उसके भूमि पर कब्जा करने में लगे है पीड़ित ने बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को    पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ