इन्हौना कस्बे को किया गया सेनेटाइज


अमेठी:: तिलोई तहसील के कस्बा इन्हौना को ऐतिहातन उपजिलाधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी ने पूरे कस्बे के गलियों, मोहलल्लो में स्वयं जाकर सेनेटराइज करना शुरू करवा दिया है तथा ग्राम निगरानी समिति को निर्देश दिया है कि बाहरी आने जाने वालों पर एवं सोशल डिस्टेंनसिंग पर जरूर नजरें रखे एसडीएम ने कस्बा इन्हौना तथा बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए पारित एडवाइजरी का पूर्ण रुप से पालन करने का सख्त निर्देश भी दिया है दुकानों पर जाकर के एसडीएम ने खुद सोशल डिस्टेंसिंग को विशेष ध्यान देने के लिए दुकानदारों को चेतावनी भी दी है तथा ग्राहकों को एवं दुकानदारों को भी माक्स लगाना अनिवार्य कर दिया है।
तिलोई अमेठी से शिव बरन यादव की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ