ग्रामसभा कसेरुआ में कोटेदार के विरूद्ध पंजीकृत श्रमिकों से पैसा लेकर राशन दिए जाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
प्रतापगढ़
ग्राम सभा कसेरुआ के ग्रामीणों ने कोटेदार पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि अप्रैल और मई माह में शासनादेश द्वारा निःशुल्क राशन वितरण के बावजूद भी श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों से राशन के लिए पैसा वसूला जा रहा है।
श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक दान सिंह ने अपने बयान में बताया कि इसके पूर्व में भी कोटेदार द्वारा धांधली की जा रही थी।
राशनकार्ड में प्रति राशन कार्ड धारक से एक यूनिट की कटौती की जा रही थी।विरोध करने पर कोटेदार द्वारा गाली गलौज तथा अपशब्द का प्रयोग किया जाता रहा है।
लोगों को एससी एसटी एक्ट लगवाने की देते है धमकी। लोग डर की वजह से नहीं कर पाते है खुलकर विरोध किंतु इस वैश्विक महामारी में भी कोटेदार द्वारा धांधली की जा रही थी तो ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए कोटेदार के विरोध में डीएम प्रतापगढ़ को ज्ञापन लिखते हुए उक्त कोटेदार के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई किए जाने व कोटा निरस्त करने की मांग की।
इस दौरान ग्रामीणों ने सामाजिक दूरी का पालन भी किया।
पंजीकृत श्रमिकों में दान सिंह, हरीलाल,संजय कुमार पटेल,प्रभाकर मौर्य,फूलचंद्र,विजय कुमार,नवीन पटेल,बैजनाथ मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त इस मुहिम में गणेश सिंह विद्यार्थी,इमरान खान, कमल नारायण एडवोकेट,मो अंसार,दिलदार खान, अजीम, बब्लू भाई,सचिन पाल,रमेश सिंह, सी पी सरोज(पूर्व प्रधान),प्रदीप सरोज,राजकुमार पटेल आदि लोगों ने उपस्थित रहकर ग्रामीणों पर कोटेदार द्वारा की जा रही धांधली के प्रति नाराजगी जताई।




0 टिप्पणियाँ