प्रवासियों को लंबा काम देने के लिए वरुणा नदी की सफाई कराएं

प्रवासियों को लंबा काम देने के लिए वरुणा नदी की सफाई कराएं


दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज


रिपोर्टर --महमूद अहमद



फूलपुर ---प्रदेश सरकार ने प्रवासी मजदूरों को अपने यहां काम देने की योजना शुरू की है जो अच्छी पहल है परंतु छोटे-छोटे कार्य कुछ ही समय में पूरे हो जाएंगे लंबे समय तक काम देने हेतु वरुणा नदी जिसका उदगम मैलहन झील है यहीं पर वरुणेश्वर महादेव के यज्ञ व तपस्या से वरुणा नदी निकली लिहाजा मैलहन झील से सफाई शुरू हो तो प्रयागराज भदोही वाराणसी 3 जनपदों के मजदूरों को अच्छा काम मिल सकता है मैलहन झील का कायाकल्प कर पर्यटक के रूप में विकसित किया जा सकता है पेयजल संकट पर लगाम लग सकती है उक्त बातें एक भेंट में फूलपुर की ब्लाक प्रमुख गीता सिंह ने  कही

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ