आम जनमानस को कोरोना महामारी से बचाने के लिए मेडिकल स्टाफ, प्रशासन, पुलिस, सफाई कर्मी और मीडिया को सुगम करता द्वारा सेल्यूट

आम जनमानस को कोरोना महामारी से बचाने के लिए मेडिकल स्टाफ, प्रशासन, पुलिस, सफाई कर्मी और मीडिया को सुगम करता द्वारा सेल्यूट



. नीलम ब्यूरो हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली

रायबरेली! 
जनपद में आम जनमानस को वैश्विक कोरोना महामारी से बचाने के लिए जिला प्रशासन के अथक प्रयास और चलाए गए जागरूकता अभियान तथा मेडिकल स्टाफ पुलिस और सफाई कर्मी के साथ-साथ जनपद के सभी पत्रकार बंधुओं द्वारा आम जनमानस तक इस महामारी से बचने के लिए समाचार पत्रों न्यूज़ चैनल एवं अन्य माध्यमों से लॉक डाउन का पालन करने घर पर रहें सुरक्षित रहें आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के लिए जबरदस्त सहयोग प्रदान किया गया है।
आम जनमानस के बीच में जिला प्रशासन के संदेश को पहुंचाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित मीना राजू मंच की सुगम करता टीम द्वारा पिछले मार्च माह से लगातार चार्ट पोस्टर गीत रंगोली स्लोगन पपेट और वीडियो संदेश के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा के दिशा निर्देशन एवं एस.एस पाण्डेय शिक्षक रिसोर्स पर्सन बालिका शिक्षा के संयोजन एवं नियोजन तथा सहयोग से पूरे जनपद में गांव-गांव घर-घर तक लोगों को घर पर रहे किसी भी दशा में बाहर न निकले लॉक डाउन का पालन करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया आज सभी सुगम करता टीम द्वारा इस महामारी से बचाने में जिला प्रशासन पुलिस मेडिकल स्टाफ सफाई कर्मी और मीडिया की अहम भूमिका रही है जिन्हें चार्ट पर नमन सेल्यूट कर सभी का स्वागत अभिनंदन बंदन कर सहयोग करने के लिए धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया है जिसमें विकासखंड गौरा से निधि तिवारी हरचंदपुर से निधि मित्रा एवं नीतू यादव तथा सरोज देवी बछरावां से संशय रोहनिया जया गुप्ता जगतपुर से श्रद्धा चौबे महाराजगंज से राधा रानी एवं प्रज्ञा ज्योति अमावा से कुसुम सिंह ने जहां आम जनमानस को 17 मई तक घर पर रहें सुरक्षित रहें का संदेश दिया है वही पूरी सहयोगी टीम को सेल्यूट भी किया है श्री पांडे ने कहा कि जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मीना राजू मंच की सुगम करता टीम में ठान लिया है की जनपद को कोरोना मुक्त बनाने में जिला प्रशासन को अपना सहयोग प्रदान करते रहेंगे इसके साथ साथ जनपद के लगभग 2500 सुगम करता द्वारा आरोग्य सेतु एप स्वयं डाउनलोड किया गया और अन्य लोगों को भी जागरूक किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ