जहरीला जंतु डसने से महिला की मौत
दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा संवाददाता
जहरीला जंतु से महिला की मौत होने का मामला सामने आया है मामला बीकापुर थाना इलाके के लुफ्ताबाद बछौली गांव का है जहां कडीं भिटौर पर से ढकी पल्ली हटाते जहरीले जंतु ने महिला को डंस लिया। परिजन के द्वारा सीएचसी बीकापुर उपचार के लिए लाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल चिकित्सक ने उपचार किए जाने के बाद परिजन उसे घर ले आए। फिर हालत बिगड़ी तो जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड दिया।
बताया जा रहा है कि सीमा (28) पत्नी अरविंद कुमार तिवारी लुफताबाद बछौली निवासी , रविवार सुबह कंडी भिटौर ढकी पल्ली हटाने के दौरान एक जहरीले जंतु ने महिला को डंस लिया था। मृतका का पति अरविंद कुमार तिवारी दिल्ली में अपने भाइयों के साथ वहां पर है।

0 टिप्पणियाँ