दैनिकअक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा संवाददाता
बीकापुर अयोध्या
सोनवर्षा मुसलमीन ( बल्दी मिश्र का पुरवा) में अनुसूचित परिवार के दो पक्षों में हुई मारपीट , एक महिला को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत के मामले में कोतवाली पुलिस सक्रिय होकर सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद कर लिया।

मालूम रहे कि मंगलवार को सुबह सोनवर्षा मुसलमीन बल्दी मिश्र का पुरवा में अनुसूचित जाति के दो पक्षों  गूलर पेड़ की शाखा काटने और रोकने बीच हुई बातचीत मारपीट ,एक दूसरे पर अशब्दो का प्रयोग करते हुए लाठियां चटकना शुरू हो गई। देखते देखते दोनों पक्षों की तरफ से लोग खून से लथपथ हो गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस व 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सीएचसी बीकापुर उपचार के लिए लाया गया जहां चिकित्सक ने दो गम्भीर रूप से घायल महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया और जिला मुख्यालय ले जाते समय मौत हो गई। इस मामले में राकेश कुमार पुत्र स्व मोतीलाल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ अपराध संख्या  344/ 20  धारा 147/148/149/34/323/324 / 302  आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था। 
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इन्द्रेश कुमार यादव के नेतृत्व बनायी गई टीम बुधवार
को उ0 नि0 राजेश कुमार, उपनिरीक्षक  आशीष कुमार यादव मय हमराही द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त -गया प्रसाद पुत्र स्वर्गीय राम निहोर,   संतराम पुत्र स्वर्गीय राम निहोर, अनंतराम  पुत्र  स्वर्गीय राम निहोर, सुनीता पत्नी गया प्रसाद, राम लली पत्नी राम निहोर निवासी गण  बल्दी मिश्र का पुरवा  मजरे सोनबरसा को खजुरहट तिराहा से गिरफ्तार किया गया।सभी अभियुक्तों का पुलिस सुरक्षा में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी में शामिल
प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश कुमार यादव,वरिष्ठ उ0नि0 राजेश कुमार उ0नि0 आशीष कुमार यादव कां0  सुरजीत सिंह
कां0 धीरज तिवारी ,कां0 अनुज सिंह ,कां0 रामप्रवेश महिला सिपाही ज्योति रानी,कोमल सिंह

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ