वीरेन्द्र यादव ब्यूरो चीफ़ जौनपुर 02 मई 2020 अक्षय मेल समाचार
मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामजी पांडे ने बताया है कि कोविड-19 महामारी में लाक डाउन के कारण आमजन, विद्यार्थी व अभिभावक आदि अपने अपने घरों पर हैं लोगों में विभिन्न कारणो यथा बाहर न निकल पाना, मित्रों एवं संबंधियों से नहीं मिल पाना, समूह में नहीं खेल पाना ,अपनी बातें मित्रों अथवा सगे संबंधियों से साझा नहीं कर पाना इत्यादि के फलस्वरूप चिंता, उदासी, अवसाद, उदासीनता एवं व्यवहार में उग्रता देखने को मिल रही है । कभी-कभी भावनात्मक आवेग के कारण आत्महत्या करने का भाव उत्पन्न हो रहा है जिस के क्रम में उपरोक्त अनुसार स्थिति उत्पन्न ना हो इस हेतु जनपद में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सक /काउंसलर/ क्लीनिकल/ साइकोलॉजिस्ट आदि का मोबाइल नंबर आवश्यक परामर्श एवं उपचार हेतु प्रदान किया जा रहा है। मनोचिकित्सक डॉक्टर देवेंद्र कुमार सिंह 7376157916 , क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट श्री राम प्रकाश पाल 8840316003, सोशल वर्कर विकास कुमार सिंह 9113397757, साइकाइट्रिक नर्स पंकज कुमार वर्मा 860 4180006, मनकछ हेल्पलाइन नंबर 7754002726 पर सम्पर्क कर परामर्श ले सकते है।

0 टिप्पणियाँ