दो पक्षों में हुई मारपीट 8 लोग हुए घायल, चार जिला रेफर

दो पक्षों में हुई मारपीट 8 लोग हुए घायल, चार जिला रेफर

दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा संवाददाता
बीकापुरअयोध्या


बीकापुर थाना क्षेत्र हरिहरपुर में रविवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर बरसात का पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट दोनों पक्षों की तरफ से 8 लोग घायल चार जिला रिफर।
मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में प्रथम पक्ष सावन पांडे दूसरा पक्ष दीपा के बीच पुरानी रंजिश को लेकर बरसात का पानी निकासी के बहाने दूसरे पक्ष दीपा की बनी पक्की दीवाल प्रथम पक्ष के सावन पांडे पक्ष के लोग ने ढहा दिया। द्वितीय पक्ष की गंगा जली ने जब इसका विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारा पीटा और एक बालिका के साथ अश्लील हरकत करने की बात प्रकाश में आई है। मारपीट में लाठी डंडा फावड़ा कुल्हाड़ी से वार किया गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में प्रथम पक्ष के सावन पांडे राममिलन प्रतिमा विजय चोटिल हुए हैं दूसरे पक्ष के दीपा माधवराम राघव राम गंगा जली को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को पुलिस अपनी सुरक्षा में लेकर बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए ले गई जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद प्रथम पक्ष के राममिलन, प्रतिमा द्वितीय पक्ष के राघव राम ,गंगा जली हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के तरफ से तहरीर दी गई है पुलिस मुकदमा दर्ज करने में लगी हुई है।

एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की बनी पक्की दीवार ढाह दिया। दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो घर में घुसकर मारने पीटने अश्लील हरकत करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ