कोरोना से पत्रकार के निधन पर शोक, 50 लाख की सम्मानराशि एवं नौकरी ने सरकार
नीलम ब्यूरो हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली
रायबरेली। वरिष्ठ पत्रकार दै. जागरण आगरा पंकज कुलश्रेष्ठ को कोराना संक्रमित होने के बाद उनका उपचार आगरा के सरोजनी नायडू हॉस्पिटल में चल रहा था। उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था। वह कोरोना वायरस से लड़ाई हार गए और उनका निधन हो गया है।
इस दुखद खबर प्राप्त होने पर यू.पी. जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन उपजा के कार्यवाहक प्रांतीय महामंत्री राधेश्याम कर्ण ने पत्रकार कुलश्रेष्ठ के निधन पर शोक जताते हुए। सरकार से स्वर्गीय पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ की पत्नी को 50 लाख की सम्मान राशि एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की है।
शोक संवेदना प्रकट करने वालों में उपजा रायबरेली से संरक्षक भालेन्दु मिश्र, महामंत्री संजय सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव सुभाष पाण्डेय, मंत्री सूरज यादव, पवन कुमार मिश्र, आकाश आनंद, सैय्यद हैदर नकीं, कोषाध्यक्ष, अक्षय कुमार दुबे, मीडिया प्रभारी बबलू सिंह, आनन्द कर्ण, विधिक सलाहकार मिलिंद द्विवेदी, सदस्य कार्यकारिणी रघुनाथ द्विवेदी, हिमान्शु श्रीवास्तव, सनद कुमार बाजपेयी, रामनरेश गौड़, गुरजीत सिंह तनेजा, जय नरायण मिश्र, मुकेश श्रीवास्तव, आर.के. शर्मा, अज्ञेय शंकर पाण्डेय, सारिका शुक्ला आदि रहे।

0 टिप्पणियाँ