जवान व किसान के परिजनों को 50-50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करे सरकार-जयसिंह प्रताप यादव
जवान और किसान के परिजनों की मदद करे सरकार- सपा
अमेठी !!
समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जयसिंह प्रताप यादव ने उप जिलाधिकारी अमेठी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर कई मांग की !
सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव संबोधित ज्ञापन में बताया कि पिछले दिनों अमेठी कड़ेरगांव जोलहवा पार निवासी सेना के जवान अरूण कुमार यादव का नागालैंड में ड्यूटी के समय आकास्मिक निधन हो गया !
गौरतलब है कि 18 वर्ष पहले सेना में ही ड्यूटी करते समय अरूण कुमार यादव के पिता सत्यदेव यादव का भी आकास्मिक निधन हो गया था ! जिससे परिजनों के उपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है !
देश की सेवा में इस परिवार का योगदान कभी भुलाया नही जा सकता है !
सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने मांग की है कि परिजनों के जीवन यापन व भरण पोषण के लिये मानवीय संवेदना को देखते हुये मुख्यमंत्री से 50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है !
वहीं सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने बताया कि पिछले दिनो उमापुर गानापट्टी निवासी किसान नेता प्रमोद मिश्रा की गोली मारकर नृशंश हत्या कर दी गई थी !
सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि प्रमोद मिश्रा अन्याय,अत्याचार के खिलाफ, गरीबों किसानों,ब्यापारी,मजदूरों,बेसहारों के हक की लड़ाई के लिए हमेशा संघर्षरत रहते थे ! किसान नेता की हत्या से किसान के साथ-साथ हर वर्ग आहत हैं !
सपा नेता ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि किसान नेता के परिजनों के जीवन यापन व भरण-पोषण के लिये 50 लाख रू.की आर्थिक मदद, एक सरकारी नौकरी,सुरक्षा की दृष्टि से एक शस्त्र लाइसेंस के साथ सुरक्षा ब्यवस्था मुहैया कराई जाये !
उक्त मांगे न पूरी होने पर सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये तहसील परिसर में प्रदर्शन की चेतावनी दी है !


0 टिप्पणियाँ