अमेठी कोतवाल ने जीता जनता का विश्वास,48 घंटे में किसान नेता प्रमोद मिश्रा की हत्याकांड के खुलासे पर प्रशासनिक अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि व्यापार मंडल ने कोतवाल के कार्यों को सराहा।
अक्षय मेल समाचार।
अक्षय प्रताप यादव (जिला संवाददाता)।
अमेठी । पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कर्तव्य पद पर अडिग रहकर अपना फर्ज निभा रहे अमेठी प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने अपनी कार्यशैली से क्षेत्रवासियों का विश्वास जीतने में कामयाब दिख रहे हैं विदित हो कि वैश्विक महा बीमारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण से समूचा विश्व जूझ रहा है जिसमें भारत भी अछूता नहीं है देश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर जहां हर किसी में मौत का खौफ दिखाई दे रहा है वही कोरोना के इस संकट काल में अमेठी के कोतवाल श्याम सुंदर ने अपनी नींद,चैन और सकून का बलिदान करके लोगों की जिंदगी आसान कर रहे है । लोगों को कोरोना महामारी बीमारी से बचने के लिए देर रात तक माइक से लेकर अनाउंसमेंट करके लोगों को जागरूक कर रहे और निष्पक्षता न्याय प्रियता के लिए मशहूर ईमानदार कोतवाल श्याम सुंदर लॉक डाउन एवं सोशल डिस्टेंस कान पालन कराने और गरीबों जरूर मंद लोगों की मदद करने के मामले में जिले में सबसे तेज कोतवाल में सुमार है जिन्होंने अपनी कार्यशैली से अपराधियों में भय पैदा करने के साथ ही दलालों की दुकान में ताला डाल दिया है अभी हाल ही में एक हफ्ता पूर्व किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष किसान नेता प्रमोद मिश्रा की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसको लेकर जिले की तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ख्याति गर्ग के निर्देश पर अमेठी के कुशल एवं योग्य क्षेत्राधिकारी पीयूष कांत राय की निगरानी में 48 घंटे के अंदर अमेठी कोतवाल ने घटना का वर्कआउट कर अमेठी की जनता का एक बार फिर दिल जीतने में कामयाब पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग से लेकर फैजाबाद के अपर पुलिस निरीक्षक अमेठी के जनप्रतिनिधि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित संभ्रांत लोगों ने घटना के खुलासे को लेकर कोतवाल के कार्यों को सराहा है

0 टिप्पणियाँ