अमेठी 5 मई 2020 पुलिस अधीक्षक डा ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण मे मुंशीगंज पुलिस ने हत्या मे शामिल तीन आरोपियो को पकडने मे सफलता हासिल की है
क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अर्पित कपूर ने आज बताया कि अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सोनकर थाना मुंशीगंज मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 140/20 धारा 147, 148, 149, 302, 323, 504, 506, 34 भादवि में वांछित अभियुक्त ,.दुर्योधन सिंह पुत्र रामनरेश सिंह, राजेश सिंह पुत्र कृष्णपाल सिंह, .कृष्णपाल सिंह पुत्र रामसमुझ सिंह निवासीगण हरिहरपुर थाना मुंशीगंज को भुसियावां तिराहे से गिरफ्तार किया गया ।
सी ओ के मुताबिक पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि मृतक अवधेश सिंह से हमारी पुरानी रंजिश है इसलिए अवधेश सिंह को खत्म करके पीछा छुड़ाना चाह रहे थे । दिनांक 02.05.2020 को 08:00 बजे अवधेश सिंह मोटरसाइकिल से अपने पीछे लक्ष्मण यादव जो मेरे गांव के हैं बैठाकर जालपा देवी स्थान से पूजा कर लौट रहे थे कि हम तीनो व शशांक तथा अवधराज एक राय होकर लाठी, डण्डे एवं लोहे की राड से हमला कर मृतक अवधेश सिंह को मारपीट कर अधमरा कर,लोगों को आता देख भाग गये थे । अभियुक्तों की निशानदेही पर घटनास्थल के पास तालाब से एक अदद बांस का डण्डा व एक अदद लोहे की राड आलाकत्ल बरामद हुआ थाना मुंशीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है
सी ओ ने बताया कि दिनांक 02.05.2020 को वादी चन्दन सिंह नि0 हरिहरपुर द्वारा थाना मुंशीगंज पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनके पिता अवधेश सिंह (मृतक) सुबह लगभग 08:00 बजे गांव में जालपा देवी देव स्थान दर्शन करने गये थे,वापस आते समय गांव के निवासी राजेश सिंह, शशांक सिंह, कृषणपाल सिंह, दुर्योधन सिंह, अवधराज सिंह एक राय होकर लाठी, डण्डे एवं लोहे की राड से हमला कर दिया । शोरगुल सुनकर हम लोग पहुंचे तो वो लोग छोड़कर भाग गये । जिनको लेकर हम लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गये जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया । उक्त संबन्ध में थाना मुंशीगंज पर मु0अ0सं0 140/20 धारा 147,148,149,302,323,504,506,34 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
सी ओ श्री कपूर ने बताया कि अभियुक्तो गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्र0नि0 मनोज कुमार सोनकर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी, उ0नि0 शिवजनम यादव , उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार वर्मा,का0 अनुज कुमार. का0 अंकेश कुमार,का0 शिवराम ,म0का0 सुजाता मौर्या थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी शामिल थे

0 टिप्पणियाँ