मुसाफिरखाना,अमेठी।।पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 29 वीं पुण्यतिथि पर गुरूवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय गुप्ता की अगुवाई में





मुसाफिरखाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने व संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।कांग्रेसियो ने दो मिनट का मौन भी रखा।श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संजय गुप्ता ने कहा कि राजीव गांधी ने विश्व पटल पर अमेठी को पहचान दिलाई। देश में संचार क्रांति की देन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की है। उस समय लोगों ने बहुत विरोध किया लेकिन आज इसी की बदौलत देश की विकास दर में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। पंचायती राज व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के अलावा तकनीकी रूप से देश को मजबूत बनाने का कार्य किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। वही मास्क सेनेटाइजर आदि वितरण किया गया।वही पेट्रोल टँकी स्थिति कांग्रेस कार्यालय पर राजू ओझा की अगुवाई में कांग्रेसियो ने राजीव को याद किया और किट आदि वितिरित किया।श्री ओझा ने कहा कि  देश को कंप्यूटर से जोड़ने का कार्य स्व. राजीव गांधी द्वारा किया गया। इस मौके पर हनुमन्त विश्वकर्मा,जय बहादुर यादव, विकास यादव,आशीष यादव,मुनौवर अली,डॉ रिपन,नरेंद्र यादव,नौशाद अहमद,राहुल गुप्ता आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ