चिन्हित क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से रखें निगरानी, सेक्टर स्कीम कड़ाई से रखे लागू : शुभ्रा सक्सेना

चिन्हित क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से रखें निगरानी, सेक्टर स्कीम कड़ाई से रखे लागू : शुभ्रा सक्सेना

 
दैनिक अक्षय मेल समाचार रायबरेली
नीलम ब्यूरो रिपोर्ट



रायबरेली 11 अप्रैल, 2020
उत्तर प्रदेश शासन स्तर पर विचारोपरान्त लिये गये निर्णय के क्रम में अब 25 अन्य जनपदों में भी चिन्हित हॉट-स्पाट स्थानों/क्षेत्रों में भी लॉकडाउन व्यवस्था को कड़ाई से लागू करते हुए अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है। अन्य जनपदों में रायबरेली का नाम भी शामिल है। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि रायबरेली में खालिसाहट/किला बाजार को हॉट-स्पाट के रूप में चिन्हित किया गया है। जहां पर प्रत्येक दशा में लॉकडाउन को प्रभावी बनाया जाना है तथा प्रत्येक दशा में आवाजाही पर पूर्णतया प्रतिबन्ध लागू करते हुए चिन्हित स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ सम्बन्धित पुलिस अधिकारी बराबर भ्रमणशील रहेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से बाहर नही निकलेगा। क्षेत्र में गहन पेट्रोलिंग थानों व 112 के वाहनों द्वारा 24 घण्टे सुनिश्चित करायी जाये।
जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने निर्देश दिये है कि लॉकडाउन को कड़ाई से लागू कराने हेतु क्षेत्र के हर चौराहें पर पिकेट और फूट पेट्रोलिंग सघन रूप से कराते हुए शत-प्रतिशत सफल बनाया जाये। शासकीय वाहनों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर सभी को कड़ाई से लॉकडाउन का पालन करने के निर्देश लगातार प्रसारित किये जाये। फायर सर्विस के सभी टेण्डरों में पानी में डिसइन्फेंक्ट्रेंट मिलाकर तत्काल सेनीटाइजेंशन की कार्यवाही चिकित्सा विभाग के सहयोग से अभियान चलाकर सुनिश्चित करायी जाये। सम्पूर्ण क्षेत्र में व्यापक छिड़काव सड़कों इत्यादि पर करा दिया जाये और उच्च स्तर पर सेनिटाइजेशन बनाकर रखा जाये। चिन्हित स्थानों पर केवल पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं सफाई कर्मचारियें को ही प्रवेश करने दिया जाये। चिन्हित क्षेत्र में पड़ने वाले बैंक तथा राशन की दुकानें बन्द रहेगी और इसमें पड़ने वाले मकानों का सत्यापन करते हुए सुची बनायी जाये। हॉट-स्पाट क्षेत्र में आवश्यक सेवाओं में लगे हुए व्यक्तियों को छोड़ कर सभी के पास निरस्त किये जाये। हॉट-स्पाट क्षेत्र में ड्रोन कैमरों से निगरानी रखते हुए सेक्टर स्कीम कड़ाई से लागू रखी जाये।
हॉट-स्पाट क्षेत्र में यदि किसी को अस्पताल ले जाना हो तो उसे एम्बुलेंस या ए0एल0एस (एडवांस लाईफ-सपोर्ट एम्बुलेस) वाहन से ले जाया जायेगा एवं किसी भी दशा में निजी वाहन के प्रयोग की अनुमति नही दी जायेगी। हॉट-स्टाप क्षेत्र में मीडिया का प्रवेश भी संक्रमण की सम्भावना की दृष्टि से प्रतिबन्धित रहेगा। लेकिन चिन्हित क्षेत्रों में मीडिया कर्मी सहित आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग रहते हैं तो उनको वहां से काम पर जाने की अनुमति होगी। चिन्हित हॉट-स्पाट क्षेत्र में लगाये गये लोक सेवक एवं पुलिस कर्मी कड़ाई से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे तथा सुरक्षात्मक गियर यथा-फेस मास्क, ग्लब्स, इत्यादि धारण करेंगे और अपने को सेनीटाइज्ड रखेंगे।
चिन्हित हॉट-स्पाट पर पूर्व से ही पुलिस अधिकारियों/मजिस्ट्रेट्स से नेतृत्व में पुलिस बल की     पालीवार क्रम में ड्यूटियां लगी हुई है। डीएम-एसपी ने सभी को निर्देश दिये है कि आप अपने काउण्टर पार्ट से निरन्तर सम्पर्क एवं समन्वय बनाये रखते हुए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ