दैनिकअक्षय मेल समाचार
प्रतापगढ़ ।वैश्विक संकट बनकर उभरे कोरोना वायरस से बचाव के लिए देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा के बाद लोग ज्यादा सचेत नजर आ रहे हैं।संक्रमण को रोकने के लिए जहां कुछ गांवों के प्रधान काफी सचेत दिख रहे हैं वहीं अंतू थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गौराडांड की ग्राम प्रधान भी बढ़-चढ़ कर अपने गांव को सैनिटाइज करवाती हुई जिम्मेदारी निभाती हुई दिखी।कुछ ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही ग्राम सभा में सैनिटाइज भी कराया गया। शिवकुमार सिंह, रवि सिंह, आदि लोग मौके पर मौजूद रहे यह जानकारी रवि कुमार सिंह ने दी है तथा गौराडांड की ग्राम प्रधान ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिन में कई बार साबुन से हाथ धुलें।हाथों से आंख, नाक और मुंह को बार-बार न छुएं।शरीर की इम्युनिटी को बरकरार करने वाली चीजों का सेवन करें।खांसते और छींकते समय अपने मुंह और नाक को अच्छी तरह से ढक कर रखें।खांसी, बुखार और जुकाम के लक्षण होते ही डॉक्टर के पास जाएं।

0 टिप्पणियाँ