मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने किया आइसुलेसन ट्रामा केयर का निरीक्षण

मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने किया आइसुलेसन ट्रामा केयर का निरीक्षण

नीलम ब्यूरो/रिपोर्ट  मनीष कोरी



नसीराबाद रायबरेली 29 अप्रैल मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम व जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना  ने  जनपद में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण को देखते  हुए राजकली इमरजेंसी ट्रामा केयर अस्पताल लहेगा छतोह का निरीक्षण किया  तथा ट्रामा केयर के प्रबंधक से  अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली बताते चले कि पूरे विश्व मे फैली कोरोना महामारी को देखते हुए राजकली इमरजेंसी ट्रामा केयर अस्पताल लहेगा को आइसुलेसन अस्पताल बनाया है जिसमे बाहर से आये हुए लोगो को जो कोरोना संक्रमित रहेंगे उनके  इलाज के लिए रखा जाएगा निरीक्षण के दौरान कमरें, लाईट, बिस्तर, पानी आदि की व्यवस्थाओं के साथ ही उचित संख्या में शौचालय व किंचन आदि के बारे में जानकारी ली मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम व  जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने सी डी ओ  अभिषेक गोयल व  उपजिलाधिकारी सलोन आशीष सिंह , सी ओ सलोन व थाना प्रभारी नसीराबाद व  खण्ड विकास अधिकारी छतोह रिचा सिंह व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी नसीराबाद व सहायक विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह  ग्राम विकास अधिकारी राजेश यादव को तथा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोरोना वायरस से बचाव हेतु जो लोग कोरेन्टाइन आदि में भेज गये व भेजे जाने वाले को किसी भी प्रकार की मूल भूत सुविधाओं में कमी न रहे  आइसुलेसन सेन्टर में इतनी बेहतरीन सुविधाओं से लैस किया जाये  मानवीय व संवेदनाओं से युक्त कर्मचारियों की ड्यूटी रहे। खाना-पान में गुणवत्ता की कोई कमी न रहे।  यह भी बताया कि जनपद में लॉकडाउन व सोशल डिस्टेन्सिंग का कड़ाई से अनुपालन कराया जाये।। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन व सोशल डिस्टेन्सिंग के माध्यम से हम कोरोना को आसानी से हराया जा सकता है। उन्होंने आमजनमानस से कहा है कि लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन करें, घरों में रहे और सुरक्षित रहे तत्पश्चात  मंडलायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीराबाद , नगर पंचायत नसीराबाद , व कुँवरमऊ में बने गौशाला का भी निरीक्षण किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ