नीलम ब्यूरो रायबरेली हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र
ऊंचाहार / रायबरेली ।। जहां एक ओर पूरा देश कोरोना जैसी गम्भीर महामारी की चपेट से बचने के लिए उपाय कर रहा है तो वही कुछ हैवानियत के लुटेरे अपनी हैवानियत को अंजाम देने से जरा भी नही चूक रहे है एक ओर पूरा सरकारी अमला कोरोना संक्रमण से लोगो को बचाने के लिए जूझ रहा है तो वही दो युवकों ने एक दलित महिला के साथ अपनी हवस मिटाई बल्कि उसका अष्लील वीडियो भी बनाकर उसे ब्लेक मेल करने लगे। और महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर उसकी अस्मत को दरिंदे तारतार करते रहे ।महिला का सब्र का बांध उस वक्त टूट गया जब एक आरोपी का पिता महिला के साथ सम्बन्ध बनाने की जिद करने लगा तब महिला ने कोतवाली में जाकर शिकायत दर्ज कराई है मामला सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के ऊंचाहार के पट्टी रहस्य कैथवल गांव का है जहां की रहने वाली महिला की वारदात सामने आई है।
मामला कोतवाली ऊँचाहार के पट्टी रहस्य कैथवल गांव की रहने वाली दलित महिला ने बताया कि उसका पति विदेश में रहता है और गांव के ही रहने वाले रौनक सिंह के खेत मे काम करके अपना परिवार चलाती है बस इसी बात का फायदा उठाकर दबंग रौनक ने उसके साथ जबरन रेप जैसी घटना को अंजाम दिया बाद में धमकी भी दी कि अगर प्रसासन में किसी प्रकार की शिकायत की तो जान से मार दूंगा और तेरा वीडियो भी वायरल कर दूंगा तब से लेकर दबंग मेरो इज्जत से खेलता रहा उसके बाद उसका साथी भी वीडियो की बात कहकर मेरे साथ जबरन घटना को अंजाम दिया उसके बाद से ये लोग मुझे ब्लैकमेल करके मेरी इज्जत के साथ खिलवाड़ करते रहे आज उनके पिता भी मेरे साथ सम्बन्धो की बात करने लगे जब मैंने इसका विरोध कोय तो मेरे घर पर आकर जान जे मारने की धमकी भी दी ।
वही पीड़िता की नंद की माने तो उसके गांव के रहने वाले दो दबंगो ने महिला के साथ रेप जैसी घटना को अंजाम दिया उसके बाद से ही असलील वीडियो की बात कहकर दोनों ब्लैकमेल करने लगे जब इसका विरोध किया तो आज आरोपी के पिता ने घर पर आकर जान से मारने की धमकी भी हमनलोगों ने 1090 पर सूचना भी दी है पुलिस आई थी लेकिन दबंगो के आगे कुछ न बोलकर टाने लेकर गई लेकिन अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नही हुई।
वही पूरे मामले पर पुलिस के कोई भी जिम्मेदार अधिकारी बोलने को तैयार नजर नही आ रहे है हा इतना जरूर कहा कि एफआईआर करके जांच की जा रही है।
जिले के दौरे पर रहे आई जी एस के भगत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

0 टिप्पणियाँ