जरूरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ा कर्तव्य लाजवंती: कुरील
दैनिक अक्षय मेल समाचार रायबरेली
नीलम ब्यूरो
शिवगढ़ रायबरेली
समाज सेविका श्रीमती लाजवंती कुरील के सौजन्य से गूढा बाजार,रानीखेड़ा बाज़ार, खजूरों साधन सहकारी समिति, गुड़ियाघड़ी क्षेत्र की जनता को कोरोना संक्रमण से बचाने हेतु मास्क का वितरण किया गया है।उक्त कार्यक्रम छत्रसाल सिंह,रत्नेश चौधरी (बसपा विधानसभा अध्यक्ष),राम कुमार गौतम (बसपा जिला सचिव),संजय वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सम्पन हुआ।इसके तहत 650 मास्क वितरित किये गए तथा कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया।श्रीमती के सौजन्य से वृहस्पतिवार को शिवगढ़ क्षेत्र में लोगों के घरों एवं फलों व सब्जी की दुकानों पर जाकर मास्क वितरित किये गए थे।उनके द्वारा लगातार क्षेत्र की जनता के लिए की जा रही सेवा सराहनीय है । जनता के प्रति यह सेवा भाव व स्नेह देख कर कहा जा सकता है कि वह वास्तव में सच्ची समाज सेविका है।
गूढ़ा गाँव निवासी रामफेर ने आपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती के द्वारा समय-समय पर क्षेत्र की जनता के लिए विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे। जनवरी मे कड़के की ठण्ड में गरीबो के लिए कम्बल,नेत्र रोगियों के लिए कैम और इस माहमारी में ग्रमीणो के लिए अपनी टीम गठित कर गाँव-गाँव मास्क वितरित कर रही हैं।

0 टिप्पणियाँ