मुसाफिरखाना/अमेठी।कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप और आगामी 25 अप्रैल से शुरू होने जा रहे रमजान मास को देखते हुए मुसाफिरखाना कोतवाली में धर्म गुरुओं और स्थानीय सम्भ्रांत नागरिको की बैठक उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उपजिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद धर्म गुरुओं और स्थानीय सम्भ्रांत नागरिकों को सम्बोधित करते हुए अपील किया कि सभी लोग लॉक डाउन का पालन करे , अपने घरों में रहे ,सतर्क रहें सुरक्षित रहे । क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना संतोष सिंह ने कहा कि आगामी 25 अप्रैल से रमजान मास शुरू होने जा रहा है खुशी से मनाए। लॉक डाउन और सोसल डिस्टनसिंग का पालन जरूर करे । नमाज अपने अपने घरों में अदा करे।
बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह,प्रभारी निरीक्षक अवधेश यादव,स्थानीय सम्भ्रांत नागरिक सभी समुदायों के धर्म गुरु एवं स्थानीय प्रशासन ,पुलिस का समस्त स्टाप मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ