जनपद में आज सांसद संगम लाल गुप्ता के निर्देशन में पूर्व चेयरमैन रामकिशोर साहू के द्वारा शाम 5 बजे नगर पंचायत कटरामेदनीगंज में प्रतापगढ़ सिटी चौकी इंचार्ज एहसानुलहक, दीवान रामाराव, सिपाही अशरफ अली , सिपाही अरविंद कुमार,सिपाही राहुल यादव , सिपाही अजीत सिंह सहित समस्त कोरोना वारियर्स बहादुर सिपाहियों को सराहनीय कार्य करने के लिये पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया । पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । जब प्रतापगढ़ सिटी चौकी इंचार्ज एहसानुल हक अपने हमराहियों के साथ नगर पंचायत में प्रवेश किये तो नगर वासियों ने अपने घर की छत से पुष्पों की वर्षा करते हुये , शंख बजाकर वीर योद्धाओ का स्वागत किया । सम्मान से उत्साहित बहादुर जवानों ने सभी से सोशल डिस्टेसिंग बनाये रखने की अपील की । इस मौके पर सिटी चौकी इंचार्ज ने हर समय उपलब्ध रहकर सेवा देने का आश्वासन दिया और कहा कि लॉक डाउन का पालन करें । जरूरत हो तभी घर से निकले , समय समय पर साबुन से हाथ धोते रहे ,सेनोटाईजर का प्रयोग करे , क्षेत्र में भीडभाड लगाने से बचे । इस मौके पर पूर्व चेयरमैन रामकिशोर साहू , रमेश मौर्या , ललित मोहन कसेरा , गोपाल जी साहू , शिव कुमार साहू , सांसद प्रतिनिधि अभिषेक पांडेय , राम कुमार मोदनवाल , प्रमोद साहू, सुरेश साहू , कमलेश साहू, आशीष गुप्ता , बबलू साहू सहित तमाम गणमान्य ब्यक्ति मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ