ब्लॉक भदैया ग्राम सभा सराय अचल प्रधान प्रतिनिधि जैसराज यादव ने अपने गांव में सैकड़ों लोगों को सब्जी वितरित किया
दैनिक अक्षय मेल समाचार
शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर-कोरोना वायरस के बचाव के लिए सरकार द्वारा पूरे भारत में लॉकडाउन लगाया गया है जिससे गरीब व मजदूर अपनी-अपनी रोजीरोटी के लिए परेशान है वहीं सुल्तानपुर ब्लॉक भदैया ग्राम सभा सराय अचल प्रधान प्रतिनिधि जैसराज यादव ने अपने ग्राम सभा क्षेत्र में सैकड़ों कि संख्या में गरीब व मजदूर असहाय लोगों को खाने के लिए सब्जी का किट बनाया जिसमें आलू ,टमाटर ,मसाला , सरसों , का तेल व आदि समान पैकिंग कर प्रधान प्रतिनिधि जैसराज यादव ने अपने ग्राम सभा सराय अचल में लोगों के घर -घर जा कर उनको खाने को बांटा गया।
0 टिप्पणियाँ