जिलाधिकारी ने तहसील में स्थापित कम्युनिटी किचन तथा कलेक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

वीरेंद्र यादव ब्यूरो चीफ़ जौनपुर 13 अप्रैल 2020 अक्षय मेल समाचार
 

         जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा तहसील में स्थापित कम्युनिटी किचन तथा कलेक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि कम्युनिटी किचन के माध्यम से गरीब, असहाय एवं निराश्रित लोगों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराते रहें। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब भूखा न सोए। कम्युनिटी किचन में कार्य करने वाले कर्मचारी मास्क लगाकर रहे। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान वहां कार्यरत कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की कि वो लोगों की सहायता कैसे कर सकते हैं, अगर किसी को भोजन, राशन, भूसा की आवश्यकता हो तो लोगों की सहायता कैसे करेंगे, किसी का राशन कार्ड नहीं है और उसे अपना राशन कार्ड बनवाना है तो किस तरह से राशन कार्ड बनवा सकता है। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के सवालों का सही जवाब दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को शाबाशी दी तथा कहा कि वह लोगों  की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करेगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ