नीलम संवाददाता
रायबरेली ।। कोरोना महामारी के दौरान देश को लॉक डाउन कर दिया गया वही लॉक डाउन के बाद गरीब लोगों के सामने खाने पीने की बड़ी चुनौती को देखते हुए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक सभी सभी मदद कर रहे है इस मुहिम में जिले के समाजसेवी भी इस क्रम में अपनी सहभागिता निभाते हुए। आज सदर विधयिका अदिति सिंह ने हरचंदपुर विधानसभा के आधा दर्जन गांवों में गरीबो और जरूरतमंदों को राशन किट बांटी।
दरअसल रोजाना की भांति आज सदर विधयिका अदिति सिंह ने हरचंदपुर विधानसभा पहुँची जहां उन्होंने रुकनापुर प्रधान के सहयोग से करीबन आधा दर्जन गांवों में गरीबो और जरूरतमंदों को राशन किट देकर मदद की वही राशन किट पाकर सभी के चेहरे खुशी से झूम उठें वही मुश्किल की इस घड़ी में मदद के लिए पहुँची अदिति सिंह ने सभी की हर संभव मदद करने की बात कही है वही सभी को घर पर ही रहने की अपील करते हुए। इस कोरोना महामारी की जंग में अपने ही के अंदर रहकर अपना योगदान देने की बात कही।

0 टिप्पणियाँ