अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा संवाददाता
बीकापुर अयोध्या
लाक डाउन है। सबकुछ बंद हैं। इंसान घरों में हैं। जानवर सड़क हैं। गाय, कुत्ते, बंदर, चिड़िया सब भूख से व्याकुल हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार को ईओ श्रीमती रागिनी वर्मा बीकापुर, नगर पंचायत चेयरमैन जुग्गी लाल यादव , अगुवाई में सभासद राकेश वर्मा, मुकेश वर्मा विनय कुमार,संजय यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव ,सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद नईम के अलावा नगर पंचायत कर्मियों राम तेज , विजय कुमार, दुर्गेश कुमार, अनिल कुमार निषाद,आदि ने तहसील परिसर,टाटा स्टैड, सीएचसी, हाइवे किनारे, दोनों पटरियों पर मिलने वाले जानवरों को खिचड़ी खिलाया गया। इसी तरह नगर पंचायत बीकापुर में चिन्हित स्थानों पर पशु पक्षियों के पीने के लिए पानी की व्यवस्था पहले ही करवाई गई।
चेयरमैन जुग्गी लाल यादव ने खुद ही बंदरों को फल खिलाए। इसके साथ ही ऐसे जानवरों पशु पक्षियों के भोजन व पीने के लिए पानी की व्यवस्था को लॉक डाउन के दौरान निरंतर बनाए रखने के निर्देश अधीनस्थ कर्मचारियों को दिए। हालात ऐसे भी हैं कि लावारिस गाय कूड़ा फेंके जाने वाले स्थानों के आसपास बैठी रहती हैं। जैसे ही कोई गाड़ी आकर कूड़ा डालती है, सभी गाय उस कूड़े में अपने खाने का सामान तलाश करने जुट जाते हैं।

0 टिप्पणियाँ