रनापुर गांव में भू माफियाओं को कोरोना वायरस के संक्रमण का डर नहीं, ग्राम समाज की कीमती जमीन की लालच में बांग्ला बनाने के साथ 50 से अधिक लोगों को इकट्ठा कर की अवैध कब्जेदारी




दैनिकअक्षयमेल समाचार

पंकज शुक्ला


बाराबंकी हैदरगढ़ कोतवाली इलाके से कुछ ही दूरी पर स्थित ग्राम रनापुर गांव में भू माफियाओं द्वारा लॉक डाउन के दौरान देश के प्रधानमंत्री एंव प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशों के साथ बाराबंकी जिलाधिकारी के निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नजर आए हैं,लॉक डाउन के दौरान ग्राम समाज की कीमती जमीन पर अवैध तरीके से भू माफियाओं के संरक्षण में पहले कुरिया बनाने के बाद बांग्ला बनाया गया, उठाने के लिए बड़ी संख्या में भू माफियाओं द्वारा लोगों का जमवाड़ा लगाया गया,भू माफियाओं ने जमीन की लालच में जमीन को हथियाने के लिए सारी हदें पार करते हुए सरकार के निर्देशों को तार-तार करने के साथ डीएम के भी निर्देश की धज्जियां खुले आम उड़ाते देखे गए,भू माफियाओं के संरक्षण में प्रत्येक नागरिकों को कुछ ना कुछ पैसे भी दिए गए जिसकी भनक तहसील प्रशासन को भी नहीं लगी, जबकि इससे पूर्व में इसी जमीन को हथियाने के लिए के लिए भू माफियाओं द्वारा यहां पर जेसीबी मशीन भी चलाई गई थी मगर तहसील प्रशासन द्वारा तत्काल मौके पर टीम भेजकर खुदाई के दौरान निर्माण रुकवाया गया था, मगर इस बार तो सीधे खुलेआम भू माफियाओं द्वारा दबंग लोगों के संरक्षण में इन लोगों ने कुरिया बनाने के साथ छप्पर नुमा बांग्ला बनाकर भारी भीड़ जमाकर कार्य किया है अब देखना यह है कि तहसील प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है या फिर पुलिस प्रशासन अवैध कब्जे धारियों पर क्या कार्रवाई करता है,फिलहाल भू माफियाओं द्वारा अवसानेश्वर रोड पर बेची गई करोड़ों रुपए की जमीन के बाद रनापुर के बीचो-बीच गांव में आलीशान मकान भी निर्माण कराया गया। ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे का सिलसिला तेज हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ