पत्रकार विश्व्नाथ भदौरिया पर हुआ जानलेवा हमला ।
अमेठी जनपद के अंतर्गत बाज़ार शुकुल थाना क्षेत्र के छज्जू मोहिउददीन पुर निवासी
विश्वनाथ भदौरिया पुत्र महेश कुमार भदौरिया जो कि एक दैनिक अखबार के ब्यूरो हैं ।वहीं विश्वनाथ भदौरिया 03/03/2020 को बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूरे कप्तान ग्राम सभा में संजय यादव पत्रकार के यहां निमंत्रण में गये थे ।वहां से वापस आते समय रात्रि लगभग 10:30बजे हरखू मऊ व गयासपुर के बीच में स्थित पुल के पास अज्ञात हमलावरों ने पीछे से फायरिंग की जिससे विश्वनाथ भदौरिया हताहत होकर गिर पड़े और गाड़ी हाथ से छूट कर काफी दूर आगे जाकर गिरी जहाँ पर वह काफी देर बेहोश पड़े रहे । जब उनकों होश में आया तो किसी तरह अपनी गाड़ी उठा कर स्वयं गाड़ी चला कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार शुकुल पहुंचे।वहाँ पहुँचने के बाद थाना प्रभारी बाजार शुकुल को फोन के माध्यम से जानकारी दी । सूचना पर थाना प्रभारी मये स्टाफ वहाँ पहुंच कर प्राथमिक इलाज करवाया ।इस दौरान सिर में चोट लगने के कारण काफी रक्त स्राव हुआ ।अधिक रक्तस्राव होने के कारण जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया । जहां पर करीब 4 दिन इलाज चलने के बाद चिकित्सकों ने डिस्चार्ज कर दिया । वहीं विश्वनाथ भदौरिया ने घर पहुंचने के पश्चात थाना बाज़ार शुकुल में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है । वहीँ थाना प्रभारी बाजार शुकुल से बात की गई तो उन्होंने बताया विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

0 टिप्पणियाँ