शौचालय निर्माण में प्रधान एवं ब्लाक के अधिकारियों द्वारा जमकर की गई धांधली


जिला विकास अधिकारी महोदय इन भ्रष्ट अधिकारियों का कुछ करिए शासन कर रहे हैं बदनाम



अक्षयमेल समाचार/पंकज शुक्ला



रामसनेहीघाट बाराबंकी ।।ब्लॉक बनीकोडर मे जमकर शौचालय मे की गई धांधली मानक को ताक पर रखकर कराया जा रहा है शौचालय निर्माण प्रशासन के सख्त रवैया के बाद भी ब्लॉक बनीकोडर के भ्रष्ट अधिकारी शौचालय में जमकर धांधली करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मी नारायण पुत्र जंगली फूलचंद पुत्र राम तीरथ निवासी भगवानपुर मजरे दिलौना ब्लॉक बनीकोडर  जहां पर एक वर्ष पूर्व शौचालय बनवाए गए थे लेकिन शौचालय में ना तो अब तक छत डाली गई ना गद्दे बनवाए गए पूरी तरह पीले ईद से शौचालय का निर्माण कराया गया है जो कि शौचालय गिरने की कगार पर है लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों ने कभी भी गांव में जाकर शौचालय की स्थित नहीं देखी केवल कागजों पर ही शौचालय को मानक के हिसाब से दिखाया गया लेकिन कहीं पर मानक के हिसाब से शौचालय नहीं बनवाए गए हैं कहीं पर पीले ईट तो कहीं पर शौचालय गिरने की कगार पर हैं कई शौचालय ऐसे हैं जिन पर अभी छत भी नहीं डाली गई है ना ही गड्ढे की बनाए गए लेकिन ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी द्वारा पैसे निकाल लिए गए हैं लेकिन कार्य आधा अधूरा ही छोड़ दिया गया जिले के अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं या तो समय के गर्भ में है या ही ऐसे ही ब्लॉक बनीकोडर के अधिकारी शासन की जमकर किरकिरी कराते रहेंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ