जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि शासन द्वारा लॉक डाउन की स्थिति में आवश्यक सेवाओं को सम्मिलित किया गया है। जिसमें आवश्यक सेवाओं के उत्पादन खाद्य सामग्री, कृषि उत्पादन एवं उससे संबंधित निर्माण इकाइयों व इनमें थोक एवं फुटकर विक्रेता सम्मिलित है। वर्तमान में जायद में मूंग,मक्का, मूंगफली ,ज्वार ,बाजरा ,हरा चारा सब्जी आदि की बुवाई के साथ-साथ रबी फसलों की कटाई के साथ गेहूं की कटाई, कृषि के अन्य कार्य सामयिक रूप से चल रहे हैं जिस के क्रम में उर्वरक बीज व कृषि रसायनों की बिक्री केंद्र (थोक एवं फुटकर )पूर्व की भांति खुलेगा तथा निर्माण एवं आपूर्ति (सड़क मार्ग/रेल) संचालित रहेगा। रेलवे रैंक द्वारा उर्वरक आपूर्ति व लोडिंग व अनलोडिंग में प्रयुक्त श्रमिक, रबी फसलों की कटाई में होने वाले कंबाइन हार्वेस्टर तथा कृषि क्षेत्र में प्रयुक्त श्रमिक, बीज विधायन सैयन्त्रो के संचालन में प्रयुक्त होने वाले श्रमिक सम्मलित है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि उवर्रक, बीज, कृषि रसायनों एवं कृषि यंत्रों का परिवहन करने वाले किसी भी वाहन को जनपद के अंदर आवागमन हेतु रोका न जाए।

0 टिप्पणियाँ