जनपद के सभी थानों पर गठित हुआ “पुलिस जनता अन्नपूर्णा बैक” जरुरत मंदो की होगी मदद


जौनपुर 27 मार्च 2020 वीरेन्द्र कुमार      
अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी, जोन वाराणसी के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक  के नेतृत्व में जनपद जौनपुर के सभी थानों पर पुलिस जनता अन्नपूर्णा बैक का गठन किया गया है। इस वैश्विक महामारी के दौरान जो भी व्यक्ति जरुरत मंदो की मदद करना चाहता है वह पुलिस जनता अन्नपूर्णा बैक में स्वेच्छा से दैनिक उपयोग की वस्तुएं दे सकता है। जिससे पुलिस जन सहयोग से निर्धन, बेसहारा व लाक डाउन के दौरान फंसे व्यक्तियों को वितरित करेगी। व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने के लिए सभी थानों पर एक रजिस्टर बनाया गया है, जिसमें सहयोग करने वाले व्यक्ति का नाम व सहयोगार्थ दी गई साम्रागी तथा वितरण का पूरा विवरण प्रतिदिन अंकित किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ