होली में रखें अपनी सेहत का खयाल, जिससे खामियाजा बाद में न भुगतना पड़े
प्रतापगढ़
त्योहार की मस्ती में हम कई बार सेहत को अनदेखा कर देते हैं. जिसका खामियाजा हमें बाद में भुगतना पड़ता है. ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें ताकि त्योहार का तो भरपूर मजा ले ही सकें, उसके बाद भी फिट रहें, रंगों की धूम और पकवानों की सुगंध इस पर्व को और खास बना देती है लेकिन त्योहार की मस्ती में हम कई बार सेहत को अनदेखा कर देते हैं. जिसका खामियाजा हमें बाद में भुगतना पड़ता है. ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें, होली खेलने से पहले अपने पूरे शरीर पर तेल लगा लें, बालों पर तेल लगाना न भूलें,सरसों के तेल की जगह नारियल का तेल लगाना बेहतर विकल्प है, शरीर को ढककर रखें. होली के मौके पर फुल स्लीव्स के कपड़े पहनना बेहतर रहेगा, खेलने के दौरान बरतें ये सावधानियां- नेचुरल रंगों का इस्तेमाल करें.बहुत अधिक गहरे रंगों का इस्तेमाल न करें. इनमें केमिकल्स होने की आशंका अधिक होती है. जिससे स्किन एलर्जी, एक्जिमा और बालों से जुड़ी समस्या हो सकती है.सुरक्षित होली खेलें. ध्यान रखें कि होली का रंग आपके मुंह, नाक और आंख में न जाए. वरना सांस लेने में दिक्कत हो सकती है और आंखों में जलन हो सकती है. भांग और एल्कोहल से दूर रहने में ही भलाई है. इनके सेवन से डीहाइड्रेशन होने का खतरा होता है।रंग छुड़ाते समय बहुत अधिक साबुन का इस्तेमाल न करें. इससे त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.रंग छुड़ाते समय मुंह और आंख बंद रखें,
0 टिप्पणियाँ