दैनिक अक्षय मेल समाचार
शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर-कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण से बचाव करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा आवाहन किया गया कि 21दिन के लिए पूरे भारत में लॉकडाउन किया जाय जिससे लोगा अपने घरों में रहे और इस संक्रमण बीमारी से बचा जा सके।वहीं आज सुल्तानपुर तहसील में सैकड़ो की संख्या में दुकानदारों ने माल सप्लाई करने के लिए लाइसेंस बनवा रहे थे तहसील परिसर के आफिस में लगी लम्बी लाइन देख कर सूत्रों द्वारा बताया गया कि दो दिन से तहसील में काफी लम्बी लाइन लगा कर विक्रेताओं का लाइसेंस जारी किया जा रहा है सभी लोग एक दूसरे के साथ आगे-पीछे नजर आये।जब तहसील परिसर में सच्चाई जानने के लिए पहुंचे तो तहसील के आफिस में एक दूसरे के पीछे सटकर काफी लम्बी लाइन लगाकर दुकानों के लिए लाइसेंस जारी करा रहे थे।उसके बाद तहसीलदार साहब से पूछा गया कि साहब कोरोना वायरस से भारत में प्रधानमंत्री द्वारा लॉकडाउन का आदेश हुआ है कि लोग अपने घर से बाहर ना निकले जिससे इस संक्रमण बीमारी से पूरे देश को बचाया जा सके। तब सुल्तानपुर तहसीलदार साहब ने अपने हाथ में लाठी लेकर काउंटर पर पहुंचे तो लोगों मे अफरातफरी मची सभी ने दूरी बनाना चालू कर दिया।
0 टिप्पणियाँ