जौनपुर : लाल बहादुर यादव पुन: सपा के जिलाध्यक्ष, मो. आजम खान ने दी बधाई

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सोमवार को जौनपुर के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव को पुन: जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। 
LAL%2BBAHADUR%2BYADAV%2BSPA

उन्हें एक बार फिर जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. आजम खां, ​निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, निवर्तमान जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह, विधानसभा सदर अध्यक्ष गजराज यादव, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव ने जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव को बधाई दी है। नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी मजबूत हो रही है और एक बार फिर से उन्हें जिम्मेदारी मिलने से निश्चित रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री यादव कर्मठ, जुझारू व्यक्ति है। वह हमेशा पार्टी के प्रति समर्पित रहते है।

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. आजम खान ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के पार्टी के प्रति समर्पण देखते हुए ​शीर्ष नेतृत्व में उन्हें एक बार फिर पार्टी को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। श्री यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिलता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ