पुलिस प्रशासन की उपस्थित में ग्राम प्रधान ने भूखें युवकों का किया सहयोग



दैनिक अक्षय मेल 
विजय कुमार यादव 
अयोध्या।



लाकडाउन में फंसे रोजीरोटी के लिए आये अंतर्जनपदीय दो युवा व्यवसायी के भूखें होने की समस्या की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की उपस्थित में बसपा नेता व ग्राम प्रधान ने आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया।

प्राप्तजानकरी के अनुसार बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के कोंछाबाजार में रोजीरोटी की तलाश में कानपुर से आये संजय सिंह पुत्र नेत्रपाल सिंह व राजू सिंह पुत्र पृथ्वी पाल सिंह कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में लगे लाकडाउन में फंस गये।
जिन्होंने शुक्रवार को ग्राम प्रधान व पुलिस प्रशासन को  पास पैसा ना होने से खाने की समस्या की सूचना दिया।सूचना मिलने पर बीकापुर कोतवाली से मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक चंद्रशेखर यादव, उपनिरीक्षक आशीष यादव सिपाही मनोज कुमार सहित पुलिस टीम की मौजूदगी में बरिष्ठ बसपा नेता व ग्राम प्रधान मो.मुस्लिम शेख ने पीड़ित को आटा चावल दाल सब्जी सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया।तथा लाकडाउन के दौरान खाने के लिए परेशान किसी भी व्यक्ति की सूचना मिलने पर उसकी हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।
पुलिस प्रशासन व ग्राम प्रधान का सहयोग क्षेत्र में प्रंशसा का विषय बनी रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ