बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाअब कौन चलाएगा परिवार, पत्नी बच्चों का रो रो कर बुरा हाल

ब्यूरो रायबरेली

शिवगढ़ - रायबरेली
शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सैमरगंज मजरे भौसी के राजबहादुर पुत्र सद्गुरु उम्र 37 वर्ष का शव आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में मिलने से हड़कंप मच गया। 
मृतक की पत्नी राजवती ने बताया की राज बहादुर सोमवार शाम को घर से ओसाह बाजार सब्जी लेने गया था जब वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने चिंता बढ़ी और रिश्तेदारी व आस- पास काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला।
आज सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए निकले तो युवक का शव नारायणपुर तिराहा के पास नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। आपको बताते चलें मृतक मूल रूप से शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिका गांव का निवासी था जो विगत 10 वर्षों से अपनी ससुराल में रह रहा था।
राजबहादुर की मृत्यु के पश्चात पत्नी राजवती 35 वर्ष पुत्री प्रेमलता 18 वर्ष, अनामिका 16 वर्ष पुत्र आनंद कुमार 12 वर्ष, अजय कुमार 14 वर्ष का रो-रोकर बुरा हाल है।
राजबहादुर की मृत्यु के पश्चात ग्रामीणों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं क्योंकि जिस जगह राजबहादुर का शव मिला उस जगह पर मात्र 2 से 2.5 फीट पानी नाले में पाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ