एसपी अमेठी डॉ ख्याति गर्ग के निर्देश पर अपराध व अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की कड़ी में जिले की कमरौली पुलिस ने भारी कामयाबी पाई है। क्षेत्र में गश्त के दौरान थाना प्रभारी संदीप राय ने जगदीशपुर तिराहे के पास उतेलवा गांव से 3 संदिग्धों को गिरफ्तार के उनके कब्जे से चोरी कि 2 बाइक बरामद किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर 07 अदद चोरी की अन्य मोटरसाइकिल, 01 खुली हुई मोटरसाइकिल व 01 बोरी में मोटरसाइकिल के पार्ट्स मालविका स्टील कम्पनी ग्राम कठौरा की बाउन्ड्री के पास झाड़ियों से बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम 03 लोग जनपद लखनऊ, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अमेठी आदि स्थानों से मोटरसाइकिलों को चोरी किए हैं, जिनका नम्बर प्लेट बदलकर तथा कुछ को खोलकर अलग- अलग पार्ट्स में बेच देते हैं । टीवीएस स्पोर्ट यूपी 36 बी 2214 को थानाक्षेत्र कमरौली के रोड नं-04 से तीनों लोगों द्वारा मिलकर चोरी करना बताया गया। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों में से 2 जगदीशपुर व 1 मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने मीडिया को बताया कि इन अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है जिसमें चोरी, हत्या, अवैध असलहा व फ्रॉड जैसे संगीन अपराध अमेठी व सुल्तानपुर जिले का रहा है। इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा रहा है।
0 टिप्पणियाँ