अमेठी। विकासखंड के ग्राम सभा मझगांव गांव पंही गांव में जितेन्द्र सिंह के तत्वावधान में आयोजित 9 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश शोभा यात्रा एवं आकर्षक झांकी के साथ हुआ भक्तिमय माहौल में लोगों ने जगह-जगह कलश शोभा यात्रा का स्वागत किया गया
सुबह ग्यारह बजे माता कामाख्या मंदिर स्थल से 21 कलश शोभा यात्रा निकाली गई जो कामाख्या मंदिर से शुकुलबाज़ार होते हुये रैछघाट में जल भरा गया ।कलश यात्रा पंही गांव मुख्य मार्ग होते हुये वापस यज्ञ स्थल पर पहुंचा जहां विधिवत पूजन किया गया इस बीच जगह-जगह लोगों ने कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शर्बत पानी देकर स्वागत किया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा राधे राधे के नारे बैंडबाजा के बीच लगाये गये जयघोष से पूरा परिक्षेत्र गुंजायमान हो गया।सैकड़ों महिलाओं एवं कन्याओं ने मंगल गीत गाते हुए कलश धारण कर परिभ्रमण किया।
इस अवसर पर मुख्य यजमान गंगा बक्स सिंह जनार्दन सिंह जितेंद्र सिंह बृजेश सिंह भीम सिंह रमेश सिंह विकास मोनू अंबर बक्स सिंह बबलू पत्रकार रजनीकांत शुकुल आदि हजारों श्रद्धालुओं ने भागीदारी किया।
0 टिप्पणियाँ