समाजसेवी गुड्डू सिंह के आवास पर जरूरतमंदो को समाजसेवी डॉक्टर मनोज ने किया कम्बल वितरण


मुसाफिरखाना ,अमेठी।कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाजसेवियों के साथ साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने विकास खण्ड क्षेत्र के विभिन्न ग्रामसभाओं में कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमन्दों को ठंड से बचाने के लिए कम्बल वितरित किए।रविवार को जिले के विभिन्न अस्पतालों में अपनी सेवा दे चुके जाने माने चिकित्सक डॉ मनोज ने क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर दो दिनों से कम्बल वितरित कर रहे हैं ।डॉ मनोज ने गंगेरवा कादीपुर सालपुर महेशपुर सादीपुर नारा अढ़न पुर गुन्नौर चकबहेर सहित अन्य गॉवों में पहुंचकर गरीबों को कम्बल वितरित किए ।रविवार को नारा अढ़न पुर में समाजसेवी गुड्डू सिंह के आवास पर सैकड़ो जरूरतमन्दों को कम्बल बांटे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ मनोज ने कहा कि समाजसेवा ही इंसानियत का मूल धर्म व कर्तव्य बनता है।गरीबो मजलूमों व जरूरतमन्दों की सेवा पुनीत कार्य है ।कार्यक्रम में आलोक सिंह नागेन्द्र सिंह शिव दयाल सिंह रवींद्र प्रताप सिंह अखिलेश पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।वही कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने अपने कार्यकर्ताओ संग क्षेत्र का भ्रमण किया ।इस दौरान उन्होंने कई लोगो की समस्यायों को सुना और उनका निस्तारण करने का प्रयास भी किया।साथ ही क्षेत्र के सम्मानित वरिष्ठ कांग्रेसियो के घर घर जाकर उन्हें वस्त्र,घड़ी और बैग देकर उन्हें सम्मानित किया और पार्टी संगठन की मजबूती के दिशा निर्देश के लिए आह्वाहन किया।भ्रमण के दौरान उन्होंने नगर पंचायत निवासी कैंसर पीड़ित सुषमा श्रीवास्तव के घर पहुंच कर उनका हालचाल जाना और कुछ आर्थिक मदद कर हर सम्भव मदद का दिया आश्वासन।श्री सिंघल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर सम्भव हर समय अपने घर के लोगो के सुख दुख में साथ रही हैं और आगे भी रहेगी।साथ मे अरविंद चतुर्वेदी गोविंद लाल ओझा मोहित गुप्ता रामबरन कश्यप हनुमन्त विश्वकर्मा पवन तिवारी युवक कांग्रेस के अध्यक्ष जय बहादुर यादव विकास यादव सर्वेश सिंह रवि हनुमन्त सिंह आदि रहे।
वही क्षेत्र के ग्राम सभा रंजीतपुर के युवा ग्राम प्रधान व समाजसेवी आंनद विक्रम ने पड़ रही कड़ाके की सर्दी को देखते हुए क्षेत्र के रंजीतपुर विश्रामराय चंदीपुर कैलाश पुर में लगभग एक हजार गरीब निःशक्त, निःसहाय विधावाओं के बीच कम्बल वितरण किया।जिससे गरीब और असहाय लोग इस कम्बल की मदद से कुछ सर्दी में राहत महसूस करे।
प्रधान आंनद विक्रम ने कहा कि गरीबों व कमजोरों की मदद करना पुनीत कार्य है। इस गलन भरी ठंडक से लोगों को बचाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। यही सच्ची समाजसेवा है।
उन्होंने कहा कि सर्दी का मौसम गरीबों, व असहायों के लिए मुसीबत बन कर आता है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए गर्म कपड़ों की व्यवस्था कर पाना कठिन होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ