सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी अधिकारियों/ कर्मचारियों की कार्यशैली में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है।



अयोध्या

अधिकारियों/कर्मचारियों की इस लापरवाही के कारण जहां एक तरफ क्षेत्रवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है वहीं जनता की निगाहों में सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है। 
विगत गुरुवार को हुई हल्की बारिश के कारण बीकापुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत खजुराहट मिल्कीपुर मार्ग पर दो ग्राम सभा सोनबर्षा एवं कोंछा के बीच स्थित कोंछाबाजार की सड़क जलमग्न हो गई।जिससे बाजार वासियों सहित क्षेत्रवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
 विदित हो बाजार वासियों के घरों की जल निकासी के लिए बनाई गई नाली की साफ सफाई ना होने के कारण जल निकासी पूरी तरह बाधित हो चुकी है। जिसके चलते हल्की बूंदाबांदी होते ही बाजार वासियों के घरों का सारा पानी सड़क पर जमा हो जाता है तथा सड़क जलमग्न होकर नदी का रूप ले लेती है।
भारी जल भराव होने के कारण बाजारवासियों को हफ्तो घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। तथा राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी पानी भरे होने के कारण राहगीर उसी में गिरकर घायल होते रहते हैं।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि क्षेत्र की इस विकराल समस्या को कोई जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि गंभीरता से नहीं ले रहा है।
सड़क पर हुए भारी जलभराव से परेशान बाजार वासियों ने मिलकर शनिवार को पंम्प सेट लगाकर पानी की निकासी कराये जाने के बाद बाजारवासियों सहित राहगीरों को भयंकर समस्या से कुछ राहत मिली।
बाजार वासियों का आरोप है कि सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार की मनमर्जी वा लापरवाही के कारण बाजारवासियों एवं राहगीरों के लिए यह भीषण समस्या बनी हुई है
उक्त के सम्बंध में खण्ड बिकास अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि कई  बार सफाई कर्मियों को निर्देशित किया गया किन्तु अपनी ऊँची पहुँच के चलते कार्य में लापरवाही करते हैं।  पुनः शिकायत मिली तो डीपीआरओ को कार्यवाही के लिए लिखित रूप से पत्र भेजकर कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ