जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी कार्यक्रम 25 जनवरी को

दैनिक अक्षय मेल समाचार। 
अक्षय प्रताप यादव 

अमेठी । जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 25 जनवरी 2020 को कृषि विज्ञान केंद्र, कठौरा, जगदीशपुर अमेठी में किया जाएगा, जिसके अगले दिवस में जिला उद्यान अधिकारी द्वारा कृषकों को फील्ड भ्रमण कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि गोष्ठी में उद्यान विभाग की विभिन्न योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी कृषि वैज्ञानिकों व विभागीय अधिकारियों द्वारा बागवानी फसलों की वैज्ञानिक खेती व कृषक जिज्ञासाओं का समसामयिक समाधान किया जाएगा। गोष्ठी में उद्यान विभाग के साथ-साथ कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता, ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, वन विभाग, मत्स्य पालन, कृषि ज्ञान केंद्र आदि जनपद के विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाकर आने वाले कृषकों को ज्ञानवर्धक व अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित कराएंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ