जुमे की नमाज को देखते हुए रानीगंज एसडीएम, सीओ के साथ रूट मार्च कर संवेदनशील स्थानों का लिया जायजा


जुमे की नमाज को देखते हुए रानीगंज एसडीएम, सीओ के साथ रूट मार्च कर संवेदनशील स्थानों का लिया जायजा

अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट - मनीष मिश्र

प्रतापगढ़
 प्रतापगढ़ जिलाधिकारी मार्कडेय शाही व पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के आदेश पर  कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रानीगंज एसडीएम राहुल कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी अतुल अंजान त्रिपाठी पुलिसकर्मियों के साथ दुर्गागंज बाजार, मुआर अधारगंज,कछरा का पुल, नरसिंहगढ़,कशेरुआ, मिर्ज़ापुर,शाहपुर आदि संवेदनशील स्थानों पर पैदल मार्च किया। एसडीएम राहुल कुमार यादव,सीओ अतुल अंजान त्रिपाठी,और सिपाहियों के साथ संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण किया।और उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर नागरिकता संशोधन व कड़ी ठंड को देखते हुए चौराहे पर आवाल व्यवस्था का भी जायजा लिया। और लोगों से शान्ति व्यवस्था बनाए रखने का भी एक दूसरे से अपील की। और उन्होंने चौराहे पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की साथ ही  संदिग्ध गाड़ियों को भी चेक किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ