समाज में गरीबी सबसे बड़ा अभिशाप है---मंजीत यादव।


समाज में गरीबी सबसे बड़ा अभिशाप है=मंजीत यादव।

अमेठी।
लोकनायक जयप्रकाश नारायण सेवा संस्थान छीड़ा अमेठी द्वारा आज त्रिसुन्डी स्थित इन्डैन गैस प्लान्ट के पास बनी मजदूरों की झोपड़ी में संस्था द्वारा बच्चों को कापी पेन्सिल व कपड़े वितरत किये गये.आज गरीबी समाज का सबसे बड़ा अभिशाप है .संस्था के लोगों ने विगत कई वर्षो से समाज में मूलभूत आवश्कताओं से वंचित वर्ग के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते रहे है संस्था के संरक्षक अटेवा अमेठी के जिलाध्यक्ष मंजीत यादव जी की पहल पर  मजदूरों के समस्या से अवगत होते हुए संस्था द्वारा उनके बीच में जन्मी नवजात बच्ची को टीका लगवाया गया और उसे ठन्ड से बचने के लिए गर्म कपड़े व तौलिया कम्बल दिया गया और अन्य छोटे छोटे बच्चों को ठन्ड से बचने के लिए पुराने कपड़े काफी मात्र मे वितरित किये गये..और उसके बाद सभी बच्चों को टाफी व कापी पेन्सिल देकर बैठकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया 
     संस्था की प्रबन्धक बन्धुआ श्रम सर्तकता समिति अमेठी की सदस्य रेखा यादव ने बताया कि जो बच्चें 6से 14वर्ष के है उनका नामांकन अतिशीघ्र निकट प्राथमिक विद्यालय मे कराया जायेगा और जो श्रमिक कार्य कर रहे है उनके कागजात लेकर श्रम विभाग में पंजीकरण कराकर उन्हें सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता से समाज के मुख्य धारा मे जोड़ा जायेगा..

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ