दबंगो की दबंगई से पिड़ित महिला पहुंची डीएम एसपी आफिस


दबंगो की दबंगई से पिड़ित महिला पहुंची डीएम एसपी आफिस

दैनिक अक्षय मेल समाचार
  अजय कुमार श्रीवास्तव
 
सुल्तानपुर -जनपद धम्मौर थाना क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर जिला सुल्तानपुर में दबंगो की दबंगई एक महिला पर हुई हावी महिला ने डीएम एसपी से लगाई  न्याय की गुहार किया दरअसल मामला अपनी जमीन को बचाने के लिए मांग रही न्याय बताते चलें कि मामला इशरत जहां पत्नी सिराज अहमद निवासी दाउदपुर थाना धम्मौर क्षेत्र का है जहां कल दिनांक 25 12 2019 को दोपहर 3:00 बजे के लगभग जब इशरत जहां अपने घर में अकेली थी तो उस समय का फायदा उठाते हुए विपक्षी श्यामसुंदर रामसूरत सुत शिवनारायण व प्रेमचंद सुत केदारनाथ निवासी ग्राम खोखीपुर थाना धम्मौर जिला सुल्तानपुर के निवासी है ये लोग प्रार्थीनी इसरत जहां के घर के सामने जमीन पर जबरन पुलिस के बल से कब्जा करने का कर रहे है प्रयास जो कि प्रार्थीनी के पुरखों द्वारा एक कुआं भी पानी पिने के लिए खोदा गया था उसी जमीन को लेकर विपक्षियों से एक विवाद न्यायालय में विचाराधीन है उसके बावजूद भी विपक्षियों ने पुलिस के दम पर जमीन को कब्जा कर रहे हैं वहीं मौके पर तैनात स्थानीय पुलिस चौकी के इंचार्ज अखलेश सिंह का कहना है कि विपक्षी श्यामसुन्दर रामसूरत आदि को कब्जा दिलाने के लिए राजस्व विभाग द्वारा हमको आदेश मिला है। जब इसकी जानकारी वर्तमान हलका लेखपाल वकील अहमद लिया गया तो लेखपाल ने बताया कि राजस्व विभाग से कोई आदेश थाने पर नहीं दिया गया कि वे विवादित जमीन पर विपक्ष को कब्जा करायें। लेकिन उसके वावजूद स्थानीय पुलिस द्वारा जमीन पर जाकर विपक्षियों को कब्जा दिलाने में भरपूर सहयोग कर रही है।वहीं जमीन पर अवैध निर्माण कराने के उद्देश्य से विपक्षी के सहयोग मे जमीन पर झाड़ झंकार को साफ करने लगी स्थानीय पुलिस और विपक्षी का कहना है कि जमीन पर मेरा कब्जा रहेगा और मेरे साथ पूरा पुलिस प्रशासन है तुम्हारा पति बाहर रहता है यहां कोई नहीं रहता है जब इसका प्रार्थीनी ने विरोध किया तो विपक्षी ने प्रार्थीनी को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए और जान से मार देने की धमकी देते हुए चले गए उसके बाद जब इसकी जानकारी मोहल्ला के लोगों को हुई तो वहां पर लोग इकट्ठा हुए वहीं लोगों ने प्रार्थीनी को मशविरा दिया कि आप कप्तान साहब से मिले तो आप को न्याय मिल जायेगा वहीं लोगों की राय मानते हुए पिड़ित महिला ने आज पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर व जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंच कर अपने न्याय के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ