गरीबों की सेवा करना एक पुनीत कार्य-- रविनन्दन


गरीबों की सेवा करना एक पुनीत कार्य-- रविनन्दन

 दैनिक अक्षय मेल समाचार
 शिव कुमार यादव संवाददाता प्रयागराज


करनाईपुर -- बहरिया विकास खण्ड के करकटेपुर गांव में वरिष्ठ युवा समाजसेवी रविनन्दन  ने हेमन्त डिग्री कालेज में हेमन्त  कुमार के पुण्यतिथि पर एक हजार एक गरीब, बृद्ध ,विधवा एवं विकलांग व्यक्तियों को ढंड से राहत पाने के लिए कम्बल एवं मिष्ठान वितरित किया। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आये समाजसेवी रविनन्दन ने कहा कि गरीबों तथा असहायों एवं विकलांगो की मदद करने से मनुष्यों के द्वारा किया हुआ हजारो जन्मों का पाप नष्ट हो जाते है।इस लिए विकलांग व असहाय,गरीबों की मदद करना एक पुनीत कार्य कहा जाता है।ढंड से राहत देने वाले कम्बल के लिए करनाईपुर क्षेत्र के कई गांवों के लोगों की भारी भीड़ हेमन्त डिग्री कालेज में सुबह से ही जमा हो गई।जैसे ही समाजसेवी रविनन्दन का कालेज में आगमन हुआ वैसे ही वहां मौजूद महिलाओं और पुरुषों ने रविनन्दन जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। रविनन्दन ने अपने कर कमलों से बारी बारी से महिलाओं एवं पुरुषों को ढंड से निजात दिलाने वाले गर्म कम्बल और मिष्ठान दिया।इस अवसर पर प्रधान नन्दलाल यादव,पूर्व जिलापंचायत सदस्य दीलीप केसरवानी,प्रधान राम सजीवन सरोज,मीडिया प्रभारी शिवकुमार यादव,सुषमा पूर्व प्रधान गीतांजलि यादव करनाईपुर प्रधान सत्यनारायण एडवोकेट, जिलापंचायत सदस्य विकास निगम,मानिक चन्द्र यादव,सन्तोष कुमार तिवारी एडवोकेट  बसंत लाल यादव आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ