संदिग्ध परिस्थितियों में कोटेदार की मृत्यु


संदिग्ध परिस्थितियों में कोटेदार की मृत्यु

नीलम संवाददाता,अक्षयमेल रायबरेली

रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के मनेहरु गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के रहने वाले कोटेदार का शव गांव से कुछ दूरी पर खेत में मिला।मामले की सूचना पर पहुची पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी।वही मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले है।परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गांव के ही कुछ लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

दरअसल भदोखर थाना क्षेत्र के मनेहरु गांव में बुधवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब लोगो को जानकारी मिली कि गांव निवासी छोटेलाल का शव गांव के बाहर खेतर पर पड़ा हुआ है।देखते ही देखते मौके पर सैकड़ो की भीड़ जमा हो गई।इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी।सूचना पर पहुची पुलिस तत्काल फोरेंसिक टीम बुलाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।वही शव के चेहरे पर चोट के निशान भी पाए गए।मृतक के परिजनों ने गांव के ही भगवानदीन,विनोद और सनोज पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।पुलिस ने भी मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ