दैनिक अक्षय मेल समाचार
सुल्तानपुर।योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुँचे सपाई, उन्नाव रेप पीड़िता को न्याय व प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था का उठाया मुद्दा उन्नाव रेप पीड़िता को न्याय व प्रदेश में ध्वस्त कानून की बात कह कर सैकड़ो सपाइयों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
मामला सुल्तानपुर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर धरने पर बैठ गए और जमकर प्रदेश की योगी सरकार पर हल्ला बोला, सरकार विरोधी नारे के साथ साथ मुख्यमंत्री पद से स्तीफा देने की बात करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया उसके बाद सपाइयों ने प्रशासन को अपना ज्ञापन सौंपा वहीं सपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव की अगुवाई में आज सैकड़ो की संख्या में सपाइयों का हुजूम सपा जिला कार्यालय से निकल कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जिला कलेक्ट्रेट परिसर गेट के सामने सपाइयों ने धरना परदर्शन किया योगी मुर्दाबाद व स्तीफा दो स्तीफा दो के नारे के साथ सपाइयों ने अपनी आवाज को बुलन्द किया सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की इस सरकार में भय और दहशत के खिलाफ व उन्नाव में हुई रेप के बाद ज़िन्दा जलाने की वारदात के खिलाफ सड़क पर उतरना पड़ा और जल्द ही न्याय की मांग कर रहे है, साथ साथ यह भी कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अब स्तीफा दे देना चाहिए,और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और सब भय मुक्त रहेंगे वहीं दूसरी तरफ सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त है,योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति बिल्कुल असफल है अगर सरकार में थोड़ी सी भी नैतिकता बची तो उन्हें राम राज नियम का पालन करना चाहिए और तत्काल ही इस्तीफा दे देना चाहिए।
0 टिप्पणियाँ