रानीगंज प्रतापगढ़ में तीन दिवसीय संपूर्ण स्वास्थ्य शिविर का हुआ शुभारंभ


रानीगंज प्रतापगढ़ में तीन दिवसीय संपूर्ण स्वास्थ्य शिविर का हुआ शुभारंभ

अक्षय मेल समाचार 
रिपोर्ट - मनीष मिश्र

प्रतापगढ़ 
पूर्व बिधायक रानीगंज व शिक्षा विद प्रोफेसर पं0 राम देव दुबे की  स्मृति में शिवकुमारी दुबे इंटरमीडिएट कालेज नौडेरा रानीगंज प्रतापगढ़ पर तीन दिवसीय संपूर्ण स्वास्थ्य शिविर का कल हुआ शुभारंभ 
डॉ महेंद्र दुबे पूर्व कार्यक्रम निदेशक दूरदर्शन दिल्ली डीडी न्यूज/नेशनल चैनल व उनके अनुज आर0के0 दुबे बिशेष सचिव बित्त उत्तर प्रदेश शासन समेत एम्स, सफदरजंग दिल्ली एवं बीएचयू के वरिष्ठ चिकित्सकों ने स्व0 रामदेव दुबे की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजल अर्पित की। दिल्ली ऐम्स बीएचयू के विशेषज्ञ चिकित्सकों का हुआ जमावड़ा, पहले ही दिन लगा शिविर में मरीजों की भारी भीड़, रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिव कुमारी दुबे इंटरमीडिएट कॉलेज नौडेरा के प्रांगण में शनिवार को तीन दिवसीय संपूर्ण व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पंडित स्वर्गीय रामदेव दुबे (पूर्व विधायक) की  स्मृति दिवस पर समाजसेवी उनके पुत्र डॉ महेंद्र दुबे( जर्नलिस्ट पूर्व निदेशक व प्रबंधक) की अध्यक्षता में शिविर का किए शुभारंभl जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एम्स दिल्ली. बीएचयू वाराणसी. के वरिष्ठ चिकित्सकों ने  लिया भाग l साथ ही आयुष मंत्रालय  भारत सरकार आयुर्वेदाचार्य पंच कर्मा विशेषज्ञ डॉ बी.के .यादव रोग व्याधि संबंधी मरीजों को  परामर्श दे रहे हैं l मालूम हो कि इस  तीन दिवसीय संपूर्ण स्वास्थ्य शिविर में दूर-दराज से लोग आकर अपना जांच व इलाज कराने पहुंच रहे हैं l स्वास्थ्य शिविर में कल लगभग  एक हजार की संख्या में मरीजों की भीड़ पहुंची lज्यादातर मरीज गैस्ट्रोलॉजी व नेत्र संबंधी इलाज कराने आए थे l साथ ही जांच के दौरान ईसीजी .यूरिन. ब्लड की जांच तथा मेडिसिन की दवाइयां निशुल्क  मरीजों को दिया गया l नेत्र रोगियों को जांच में मेडिसिन की दवा के साथ चश्मे भी फ्री में दिए गए l एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सक में डाक्टर स्वाति फुलझड़े ( नेत्र रोग) डॉ.रस्तोगी (कैंसर विशेषज्ञ) .डॉ प्रभजोत सिंह  मूत्र रोग बिशेषज्ञ, डॉ.देवेश यादव (गेस्ट्रोलॉजी विशेषज्ञ) डॉ.काना राम जाट बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सचिन कुमार हड्डी रोग बिशेषज्ञ आदि विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया हैl शिबिर में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र लालगंज अझारा की ओर से सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयां व स्वास्थ्य उपकरण डॉ कुल भूषण शुक्ल के कुशल नेतृत्व में बितरित किया जा रहा है। जिनके सहयोग में फार्मासिस्ट अभय पटेल, अजीत त्रिपाठी, बिनायकधर द्विवेदी रोहित आदि अपना अहं-योगदान दे रहे हैं। साथ ही क्षेत्र से आए लोगों ने डॉ महेंद्र दुबे के इस जनसेवा भाव को देखकर खुशी जाहिर कर धन्यवाद दिए l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ