रायबरेली पुलिस लाइन में शनिवार को यातायात माह समापन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक और परिवहन विभाग के अधिकारी शामिल रहे पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में उन सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है जिन लोगों ने 1 नवंबर से 30 नवंबर तक चलने वाले यातायात माह में अपनी अहम भूमिका निभाई इनमें से पुलिसकर्मी होमगार्ड स्काउट गाइड के साथ-साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारी और शिक्षक शामिल है कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने कहा कि यातायात माह में लोगों को जागरूक किया गया और जागरूकता के चलते हादसों पर काफी कुछ सुधार हुआ है।

0 टिप्पणियाँ